पीएम मोदी के मन की बात’ के 119वें एपिसोड का सजीव प्रसारण हुआ

सिलवानी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों से आत्मीय संवाद के अनुक्रम में ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड का रविवार को सजीव प्रसारण हुआ।
जिस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ क्रमांक 231 बूथ अध्यक्ष आनंद सहरिया के निवास पर सुना। मन की बात के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें देशभर के 11 हजार से अधिक एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरूप को पेश किया। उन्होंने इन खेलों में हुए कुछ यादगार प्रदर्शनों की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के 19 साल के पोल वाल्टर देवकुमार मीणा की सराहना करते हुए कहा कि देव कुमार ने साबित किया है कि भारत का खेल भविष्य बेहद प्रतिभावान पीढ़ी के हाथों में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों ने हमें यह भी दिखाया है कि कभी हार न मानने वाले ‘जीतते’ जरूर हैं। कम्फर्ट के साथ कोई चैम्पियन नहीं बनता।
इस अवसर पर भाजपा नेता मोहन साहू, आनंद सहरिया, सिद्धार्थ समैया, कमलेश गुप्ता, नीरज जोशी, रामभरोसे उईके सहित बड़ी संख्या में बूथ के निवास उपस्थित रहे।



