मध्य प्रदेश

भाई चारे के साथ आगामी त्यौहार मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित

आगामी जल संकट को लेकर नदी किनारे खेतों में मूंग नहीं बौने का निर्णय
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आगामी त्यौहार शिवरात्रि और पवित्र माह रमजान को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीएम सौरभ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई विशेष रूप से तहसीलदार एसआर देशमुख, टीआई राजीव उईके सीबीएमओ डा. नितिन तोमर, सीएमओ केके शर्मा, डिप्टी रेंजर एसएल डाबर, बिजली अधिकारी शांति समिति सदस्य आदि मौजूद थे।
आगामी 26 फरवरी को शिवरात्रि का त्यौहार मनाने को लेकर शाम 7 बजे शिव बारात निकाले जाने की जानकारी झुरिया मंदिर के पंडित जी द्वारा दी गई। हिंदू उत्स समिति अध्यक्ष संतोष राय के सुझाव पर शिव बारात मार्ग को लेकर बिजली की नीची लाइनों को ऊंचा करने, पाइप लाइन के लिए खोदे गए मार्गों को दुरुस्त कराने, बारात मार्ग शिव बारात निकालने के समय पर घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़े न करने आदि के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष शकील अहमद ने 1 मार्च से शुरू हो रहे पवित्र माह रमजान को लेकर चार मस्जिदों में सात दिवसीय तरावीह, दो मस्जिदों में 10 दिवसीय और पूरे माह के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रमजान माह में मुस्लिम बहुल मोहल्लों की चाय पान की होटलों को देर रात तक खोले जाने की बात रखी। वहीं उन्होंने होली के त्योहार पर सुझाव रखा कि युवाओं को माता-पिता हेलमेट देकर वाहन चलाने दें। वह अपनी तरफ से भी बिना हेलमेट वालों को अधिकारियों की मौजूदगी में सो हेलमेट प्रदान करेंगे जिसका सभी ने स्वागत किया।
सीएमओ कृष्णकांत शर्मा ने जानकारी दी के सेमरी परियोजना में 15 दिन के लिए शहर को सप्लाई करने हेतु पानी शेष बचा है। आगामी जलसंकट को देखकर सभी का सहयोग मांगा सभी ने एक राय यह प्रस्ताव रखा कि जिन किसानों के पास स्वयं के सिंचाई के साधन है और उनकी भूमि नदी किनारे है वे तो मूंग बोएं लेकिन जिनके पास सिंचाई के साधन नहीं है और नदी से पानी लेते हैं ऐसे किसान नदी किनारे मूंग की फसल न लें ताकि आने वाले जल संकट से निपटा जा सके जिस पर सभी ने सहमति जताई और वरिष्ठ अधिकारियों सहित जन प्रतिनिधियों को पहले से ही अवगत कराने के साथ-साथ संबंधित इलाकों में अनाउंस करने के लिए तहसीलदार व सीएमओ को निर्देशित किया गया। वहीं लोगों ने प्रस्ताव रखा के पुराने बर जो नगर पालिका ने बंद किए गए हैं उनकी जांच कर कर उन्हें भी चालू किया जाए और आगामी जल संकट को देखते हुए तैयार मोटरें र करीब आधा दर्जन पहले से ही स्टॉक में रखी जाएं।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने सभी से त्योहार हंसी-खुशी के साथ परंपरागत रूप से मनाने का आवाहन किया और होली के त्योहार से पहले एक बैठक और आयोजित करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button