मध्य प्रदेश

151 दीप प्रज्ज्वलित कर ऐतिहासिक दिन मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में महिलाओं के साथ उत्साह और उमंग के बीच जनसेवा मित्रों ने मनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में अटल बिहारी वाजपेई नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के जिला रिसर्च एसोसिएट सुदीप शहाने के मार्गदर्शन में निरंतर जनसेवा मित्रों द्वारा गांव गांव में महिलाओं के बीच भजन संध्या, रंगोली, मेंहदी, सेल्फी एवं तरह तरह की गतिविधियों के माध्यम से लाडली बहना योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
महिलाओ में सामाजिक क्रांति ला रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं को सशक्त समृद्ध और सम्मान दिलाने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से महिलाओं के खाते में 1000 रुपए की राशि प्रदान की गई। ग्राम पंचायत रोहनिया में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों के द्वारा महिलाओं संग उत्सव और उमंग के साथ 151 दीप प्रज्ज्वलित कर त्यौहार के रूप में खुशहाली मनाई गई, साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद देते हुए महिलाओं के मंगल गीत गाकर आभार जताया है।
कार्यक्रम में समाजसेवी खेमचंद यादव, जनसेवा मित्र विकास यादव, प्रियंका रजक, शिवम बुनकर आदि ग्राम की महिलाओं की सहभागिता से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के ऐतिहासिक दिन बनाने में सभी का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button