पर्यावरणमध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत

सिलवानी । थाना बम्होरी के ग्राम मनकवाड़ा मे आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम मनकवाड़ा मे कनिराम गौर के खेत मे धान लगाते समय आकाशीय बिजली गिरने से राजेन्द्र लोधी पिता मोहन लोधी उम्र 18 वर्ष करीब निवासी मनकवाड़ा की घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा उपचार हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एवं पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया गया।
थाना प्रभारी आरके चौधरी ने बताया कि मनकवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से राजेन्द्र लोधी पिता मोहन लोधी उम्र 18 वर्ष की मौत सूचना पर पुलिस ने मर्ग पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button