धार्मिक

19 मई को शनि जयंती पर होगा कन्या भोज एवं महा प्रसादी

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । एनएच 45 आरटीआई भवन के सामने शनिदेव मंदिर पर देवरी 19 मई को शनि जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कन्या भोज एवं महा प्रसादी का आयोजन रखा जाता है। आयोजक समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधु से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शनि महाराज भगवान की प्रसादी ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाएं एवं ग्रह चक्र से मुक्ति पाए।
शनि देव मंदिर पुजारी पंडित रामनाथ जोशी संजय नगर देवरी, पंडित रामनाथ जोशी ने बताया कि मकर, कुंभ, मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती चल रही है और कर्क और वृश्चिक राशि वालों को आडिया शनि की वक्र गति से प्रवेश है जिसमें तिल, तेल, लोहा, काला कपड़ा, उड़द की दाल लेकर आए और शनि देव को मनाने के लिए पूजन अर्चना करें और दान धर्म करने के लिए पुजारी पंडित रामनाथ जोशी से संपर्क करें मोबाइल नंबर 9893757879 नंबर पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button