कचनारी में अंकुर अभियान के तहत रोपे गए पौधे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l अंकुर अभियान के तहत विकासखंड ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत ग्राम कचनारी में जन विकास चेतना संस्था द्वारा 80 पौधों का रोपण किया गया l विरासन माता मंदिर परिसर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कचनारी, मुखास समिति, छिताफाल, लालपुर, सिलोड़ी, गौरा के समिति सदस्यों के सहयोग से ग्रामीणों ने पौधारोपण किया और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया l इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक तेज सिंह केशवाल , ब्लॉक समन्वयक बबिता शाह, प्रशांत राय, विकास हल्दकार, सरपंच बहादुर सिंह, सुशील परस्ते सहित अन्य जन उपास्थित रहे l ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग ने रोपे पौधे अंकुर अभियान के तहत ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा कार्यालय परिसर में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री लालरूस केरकेट्टा सहित अधिकारी कर्मचारियों ने पौधों का रोपण किया और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया l इस दौरान एस डी ओ टीपी गुरदान, टीएस पांडे, भारत चौकसे, शरद मिश्रा, मुकेश वर्मा, तोषिक जैन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपास्थित रहे l



