मध्य प्रदेश

2 करोड़ 24 लाख की लागत के उप तहसील भवन का भूमि पूजन करेगे विधायक

2 मई मंगलवार को देगे क्षेत्र को बड़ी सौगात

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा

बम्होरी, सिलवानी । तहसील के बम्होरी कस्बा को टप्पा तहसील भवन के निर्माण कार्य की सौगात देने पूर्व लोक निर्माण मंत्री और विधायक रामपाल सिंह राजपूत मंगलवार 2 मई को दोपहर के समय पहुंच रहे है।
यहां पर उप तहसील भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर कार्यक्रम को संबोधित करेगें। कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विधायक रामपाल सिंह राजपूत दोपहर साढ़े 3 बजे तहसील के कस्बा बम्होरी में 2 करोड़ 24 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से निर्मित होने वाले उप तहसील भवन का भूमि पूजन करेगें। इसके अतिरिक्त विधायक रामपाल सिंह राजपूत कार्यक्रम को संबोधित कर ग्रामीणो से संवाद भी करेगें।

Related Articles

Back to top button