दादा नगरी साईखेड़ा में 21 दिवसीय चैत्र नवरात्रि महोत्सव
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । साईखेडा नगर में आजीवन परिक्रमावासी संत शिवानंद महाराज के सानिध्य में सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया की कामना से दादा धूनी वाले और नर्मदा मैया के आशीर्वाद से 19 मार्च 2025 से 7 अप्रेल 2025 तक 21 दिवसीय चैत्र मास नवरात्रि चैत्र महोत्सव का आयोजन कचेहरी के सामने किया जा रहा है। नगर में 19 मार्च से 27 मार्च तक शिवपुराण, 28 मार्च से 29 मार्च तक दादाजी नाम संकीर्तन और 30 मार्च से 6 अप्रेल तक दुर्गा पुराण और 7 अप्रेल को भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। 9 दिवसीय शिव पुराण का वाचन कथा वाचक पं केशव गिरी जी महाराज के मुखारविंदु से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे 5 बजे तक किया जावेगा। प्रतिदिन शिवानंद जी महाराज द्वारा सोनादहार घाट पर 108 लीटर दुध से नर्मदा मैं दुग्ध अभिषेक और प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से 21000 दीप प्रज्ज्वलित कर दादाजी की महाआरती और 7.30 बजे बिशाल हवन पूजन और चैत्र नवरात्रि में 108 बिद्वावान पंडित द्वारा दुर्गा पाठ का आयोजन सवे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया की कामना किया जायेगा जिसमें नगर एवं आसपास के हजारों भक्त शामिल होंगे। हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।


