परीक्षा केन्द्र में मनमानी के विरुद्ध विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंपा

हाईस्कूल परीक्षा में 5 मिनट देर से आने पर दो छात्रों को रोका।
हायर सेकेंडरी परीक्षा में 25 मिनट बाद दिया प्रश्नपत्र और 5 मिनट पूर्व लिया।
सिलवानी । गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा केन्द्र क्रमांक 652116 में विद्यार्थियों को समय से उत्तरपुस्तिका व प्रश्न पत्र प्राप्त न होने और केन्द्र अध्यक्ष द्वारा निर्धारित समय से पूर्व उत्तरपुस्तिकाएं जमा कराने की जांच की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन ने उल्लेख किया है कि सभी कक्षा 12वी के छात्र हैं, विद्यार्थीओ का परीक्षा केन्द्र पुष्पा विद्यालय सिलवानी है, परीक्षा केन्द्र संख्या 652116 है, उक्त परीक्षा केन्द्र के अध्यक्ष राजेश कुमार खरे हैं।
दिनांक 25/02/2025 में हिन्दी विषय का पेपर था एवं परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था, नियमानुसार निर्धारित समय से दस मिनिट पूर्व उत्तर पुस्तिका एवं पांच मिनिट पूर्व प्रश्न पत्र का वितरण परीक्षार्थियों को किया जाता है, लेकिन उक्त दिनांक में हिन्दी विषय की परीक्षा में परीक्षार्थियो को उत्तर पुस्तिका का वितरण 9:05 पर एवं प्रश्न पत्र का वितरण लगभग 9:25 पर किया गया तथा बाद में निर्धारित समय से पांच मिनिट पूर्व 11:55 पर उत्तरपुस्तिकाएं केन्द्र अध्यक्ष द्वारा जमा करा ली गई, विद्यार्थीओ द्वारा केन्द्र अध्यक्ष से निवेदन किया गया और कहा गया कि हमें उत्तर पुस्तिकाएं एवं प्रश्न पत्र देरी से प्राप्त हुए थे और अभी समय भी शेष है, हमारे कुछ प्रश्नों का उत्तर लिखना शेष रह गया है, तब केन्द्र अध्यक्ष ने परीक्षार्थियों से उत्तरपुस्तिकाएं जमा करा लीं और परीक्षार्थियों से कहा कि फालतू बातें नहीं करो नहीं, तो तुम लोगो का फार्म भर देंगे, उक्त प्रकार की त्रुटिपूर्ण अव्यवस्था से समस्त विद्यार्थियों / परीक्षार्थियो का लगभग 35 मिनिट का नुकसान हुआ और समस्त विद्यार्थीगण /परीक्षार्थिगण सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने से बंचित रह गए, जिस कारण से विद्यार्थीयो का परीक्षा परिणाम निश्चित रूप से प्रभावित होगा और समस्त विद्यार्थीयो को किए गए परिश्रम का अपेक्षित लाभ नहीं होगा, जो कि विद्यार्थीयो के लिए निराशा जनक है, उक्त परीक्षा केन्द्र की उक्त प्रकार की अव्यवस्था से विद्यार्थीयो के मन में रोष है और परीक्षा परिणाम प्रभावित होने के भय से समस्त विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान हैं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उक्त प्रकार की अव्यवस्था के विरूद्ध आपत्ति दर्ज कराने व आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन के मध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह माँग करता है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायहित एवं छात्रहित में आवश्यक कार्यवाही की जाने की कृपा करे।
आज फिर इसी परीक्षा केन्द्र में हाईस्कूल की परीक्षा में झामर के दो विद्यार्थी अरुण आदिवासी और चंचल यादव को 5 मिनट देरी से आने पर परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने दिया गया। उक्त विद्यार्थियों ने बताया कि उनका वाहन पंचर हो गया था। उन्हें 8:45 पर परीक्षा केन्द्र आना था वह 8:50 पर पहुंचे थे। जिसकी शिकायत एसडीएम से भी की गई है।



