मध्य प्रदेश
22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी

सिलवानी। बुधवार को सिलवानी थाने के ग्राम जमुनिया में एक नवयुवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार भुजबल लोधी उर्फ भूरा पिता प्रेमनारायण लोधी उम्र 22 साल अपने ही घर में गले में रस्सी बांधकर म्याल से लटकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर वालो ने देखा तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया। जिसका पोस्टमार्टम गुरुवार की सुबह होगा। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मृतक की तीन माह पूर्व ही विवाह हुआ था। और यह दो भाई थे।



