25 जून को ग्वालियर में होने वाली महासभा के लिये बाटे गये आमंत्रण
आम आदमी पार्टी की आवश्यक बैठक में हुई अहम चर्चाये,
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन दिनांक 11 जून को शाम 4 बजे आम आदमी पार्टी कार्यालय बस स्टैण्ड में की गई । इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी 25 जून को ग्वालियर में होने वाली महारैली में जाने हेतु आमंत्रण पत्र प्रदान किये गये । साथ ही सिहोरा विधानसभा 102 से ग्वालियर महारैली में सम्मलित होने हेतु गहन चर्चा भी की गई। वही इस बैठक को सफतापूर्वक संपन्न भी बनाया गया ।
इस दौरान उपस्थित ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय मोहन पल्हा, ग्रामीण जिला सचिव सलिल मिश्रा, प्रदेश संयुक्त सचिव डाॅ सरला साहू, तसलीम बानो जिला सहसचिव, संगीता विष्वकर्मा जिला सचिव, सिहोरा संयोजक नन्द किशोर गुप्ता, मनीष श्रीवास सोशल मीडिया प्रभारी, नंदकिशोर चौबे, संतोष मार्को ब्लाक अध्यक्ष कुण्डम, संतोष वर्मा प्रदेश आर.टी.आई. विंग, अधिवक्ता जमुना प्रजापति (जानकी) ब्लाक अध्यक्ष सिहोरा, महेन्द्र सैनी पूर्व ब्लाक प्रमुख, मनोज जैन पार्षद प्रत्याशी, संजय पाठक, सुनील पटैल, जितेन्द्र श्रीवास, मुन्ना राय, प्रवीण पटैल, ओमप्रकाश पटैल, अश्वानी पटैल, अखिलेश शदानन्द पटैल, मंगलेश्वर गजभिये प्रदेश मीडिया प्रभारी, सुमन पटैल, आर.डी. विजय, हरिनारायण श्रीवास्तव , मदन मोहन दाहिया ब्लाक अध्यक्ष मझगवां, संतोष विश्कर्मा ब्लाक अध्यक्ष बघराजी, मंगल सिंह एवं सभी सम्मानीय कार्यकर्तागण की उपस्थित रही।
इस दौरान उपस्थित कुछ लोगों को नियुक्त पत्र के साथ नये लोगों ने सदस्यता ग्रहण भी की ।



