25 फरवरी को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा भोपाल में होगी बृहद बैठक
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि दिनांक 25 फरवरी रविवार दोपहर 12 बजे से स्थान काकुल होटल अनंत श्री हॉस्पिटल के पास भेल गेट नंबर 1 इंद्रपुरी रायसेन रोड भोपाल में समस्त पदाधिकारियों और संघ के आजीवन सदस्यों की प्रांतीय बैठक आयोजित की जा रही है।
भरत पटेल ने बताया कि विगत 4-5 वर्षों से अध्यापक शिक्षक संवर्ग के हितार्थ अनेक आदेश शासन स्तर पर, संभाग और जिला स्तर पर लंबित है। जिन्हें जारी करवाने के लिए संघ के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जी, जनजाति कार्य विभाग मंत्री जी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री जी से मुलाकात कर अपने अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित समस्याओं से अवगत करवाया जायेगा। यदि शासन प्रशासन द्वारा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की विगत 4-5 वर्षों से लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया जायेगा तो संघ द्वारा प्रांतीय बैठक में संघ के पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में अपने अध्यापक शिक्षक संवर्ग के हितार्थ आगामी रणनीति तय की जाएगी उक्त संबंध में जिला दमोह में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी सक्रिय सदस्यों से भोपाल पहुंचने की अपील की गई। ज्ञात हो मध्य प्रदेश के अनेक जिलों में क्रमन्नति के आदेश हो चुके हैं परंतु जिला दमोह में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा क्रमन्नति के आदेश आज दिनांक तक जारी नहीं किए हैं उक्त संबंध में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा कई बार ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी जिस आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 12/24 वर्षीय कोमन्नति के संबंध में डीपीआई भोपाल से मार्गदर्शन मांगा था परंतु आज दिनांक तक आदेश जारी नहीं हुए हैं जिस पर जिला दमोह के सभी शिक्षक साथियों में रोष व्याप्त है संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही यदि क्रमोन्नति आदेश जारी नहीं होते तो कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।



