मध्य प्रदेश

पेयजल लाइन नहीं डालने देने पर से ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

वन विभाग ने लगाई पाइपलाइन विस्तार पर रोक
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज जनपद अंतर्गत वन ग्राम झिरिया ताल्लुक चौका में नल जल योजना के लिए सेमरी जलाशय से पानी लाने के लिये डाली जाने वाली पाईप लाईन को वन विभाग द्वारा रोक दिए जाने से ग्राम में आक्रोश है। गांव की महिला पुरुषों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर वसंत शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर रायसेन के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी को सौंप कर काम को चालू कराए जाने की मांग की है।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत खैरी अंतर्गत झिरिया ता. चोका वन ग्राम होकर इस ग्राम के रहवासियो के लिये पूर्व में विद्युत लाईन व प्रधानमंत्री सडक वन विभाग की भूमि में से होकर डाली जा चुकी है।
तथा करीब 700 आबादी वाले ग्राम के भीषण जल संकट के स्थाई निदान के लिए ग्राम की पेयजल आपूर्ती हेतू नल जल योजना के लिये सेमरी जलाशय से ग्राम तक सड़क किनारे पाईप लाईन डाली जा रही थी जिसे वन परिक्षेत्र बेगमगंज के कर्मचारियो द्वारा रूकवाया दिया है।
ग्रामवासियो को पेयजल आपूर्ती योजना का कार्य निर्विधन्न पूरा कराए जाने के लिए वन विभाग द्वारा पैदा किए गए गतिरोध को दूर करने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button