धार्मिकमध्य प्रदेश

25 फरवरी को शब-ए-बारात, मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कब्रिस्तान पहुंचकर निरीक्षण किया

प्रदेश भर में मस्जिदों, ख़ानक़ाहों में होंगी सामूहिक दुआऐं
सिलवानी । पवित्र इस्लामी पर्व शब-ए-बारात अकीदत के साथ देश भर में श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण माहौल में परम्परागत ढंग से मुसलमानों द्वारा 25 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। सभी मस्जिदों, ख़ानक़ाहों, दरग़ाहों, इमामबाड़ों, कब्रस्तानों में जाकर लोग फ़ातेहाख़्वानी कर इबादत करेंगे तथा विश्व शांति सदभाव के साथ-साथ देश की खुशहाली, तरक्की के लिए खुसूसी विशेष दुआऐं भी की जायेंगी।
ऑल इण्डिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के संरक्षक कामरान खान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शब-ए-बारात पर रात में सभी मुस्लिम बंदे अनेक मस्जिदों और अपने घरों में शब-बेदारी रतजगा कर इबादत करेंगे और दरग़ाहों, क़ब्रस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों एवं परिजनों की कब्रों पर दरूद फ़ातेहा पढ़ेंगे और वहाँ से लौटकर अपने- अपने मोहल्लों की मस्जिदों में ख़ुसूसी इबादत करने सहित नफ़िल नमाज़ें (विशेष नमाज़) और कुरान पाक पढ़ेगे। शब-ए-बारात में अनेक मुस्लिम पुरूष सारी रात ज़िकरे इलाही कर इबादत करेंगे और महिलाऐं और बच्चे भी घरों में दरूद पाक, कुरआन पाक की तिलावत कर इबादत करेंगे और यह सिलसिला अलसुबह तक जारी रहेगा। अनेक घरों में सेहरी, अफ्तारी और रोज़ा रखने का भी एहतेमाम किया जाएगा।
इस्लामी मत के अनुसार शब-ए-बारात फ़ैसलों की रात मानी जाती है। इस रात में अल्लाह पाक हर व्यक्ति की दुआ को कु़बूल फरमाता है और उसके गुनाहों को माफ़ कर देता है, जो व्यक्ति भी अल्लाह पाक से जो कुछ भी मांगता है, उसे इस रात में मिल ही जाता है।
शब-ए-बारात के मौके़ पर देश भर के करोड़ों मुस्लिम लोगों द्वारा अक़ीदत और ईमान के साथ इस साल भी यहॉं इस पर्व को परम्परागत ढंग से मनाएंगे
शबे बारात पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में क़ब्रस्तानों में फातेहा पड़ने पहुंचेगे। इसी सिलसिले में मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कब्रिस्तान पहुंचकर निरीक्षण किया वह तैयारी की समीक्षा की।

Related Articles

Back to top button