यादव समाज सम्मेलन में 10 जोड़ो का पाणिग्रहण संस्कार
सिलवानी। यादव समाज विकास परिषद सिलवानी के तत्वाधान मेें 34 वे वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में 10 नवयुगलो का पाणिग्रहण संस्कार नगर खेड़ापति पण्डित भूपेन्द्र शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह राजपूत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल सम्मिलित हुए और नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का आयोजन कठिया मन्दिर प्रांगण में किया गया था, परन्तु तेज हवा और बारिश से अंतिम क्षणो में स्थान परिवतिर्त कर विश्वकर्मा मैरिज गार्डन में किया गया।
आयोजक समिति ने समस्त स्वजातीय बंधुओं का सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया ।
आयोजक समिति में संरक्षक बालमुकुन्द यादव, अध्यक्ष तुलसीराम यादव, उपाध्यक्ष रामस्वरूप यादव, वीरसिंह, कोषाध्यक्ष कमल यादव, उपकोषाध्यक्ष रामस्वरूप, राहुल यादव, संयोजक नारायणसिंह यादव, सचिव नर्वदाप्रसाद यादव, सहसचिव नीरज, देवीसिंह, सुनील यादव, महामंत्री सुन्दरलाल, सतीष, देवीसिंह यादव, संगठन मंत्री पप्पू, मोतीलाल, हरिशंकर यादव, प्रचार मंत्री रामसेवक, चरणसिंह, सतेन्द्र यादव, मंत्री जसवंतसिंह, राजेश, यशपाल यादव को बनाया गया है। इसके अलावा सलाहकार समिति, सहयोग समिति, सुरक्षा समिति, स्वागत समिति, कार्यकारिणी समिति भी बनाई गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या समाज बन्धु शामिल हुए।



