सहायक अभियंता ट्रांसफार्मर लगाने के मांग रहे पैसे, उपभोक्ता ने लगाया आरोप
भाजपा नेताओं के सामने सहायक अभियंता चंचल गुप्ता बना चुनौती
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | विद्युत वितरण केंद्र उमरियापान के सहायक अभियंता चंचल गुप्ता ट्रांसफार्मर लगाने के मांग रहे पैसे उपभोक्ता ने लगाया आरोप। विदित हैं कि भाजपा नेताओं को चंचल गुप्ता की कार्यप्रणाली चुनौती दे रही हैं लिहाज़ा उपभोक्ता नरेश जयसवाल के द्वारा जब बिगड़े ट्रांसफार्मर की जानकारी सहायक अभियंता चंचल गुप्ता को दी गई तो चंचल गुप्ता सक्त लहजे में यह कहते हुए नज़र आए कि क्रेन हाइडा मशीन लगनी हैं जिसका भुगतान पांच हज़ार लगेगा तभी ट्रांसफार्मर लग पायेगा। कुछ दिनों पूर्व नरेश जयसवाल बिजली विभाग के द्वारा सम्मानित भी हों चुके हैं। इस लहज़े में सहायक अभियंता चंचल गुप्ता का बात करना संदेह के घेरे में हैं। वहीं नरेश जयसवाल के द्वारा यह भी बताया गया कि विभाग को अवगत कराने पर निदान तो नहीं हुआ और पैसे की मांग की गई। जिसकी शिक़ायत नरेश जयसवाल ने बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी से भी शिकायत की गई लेकिन सहायक अभियंता चंचल गुप्ता के सक्त लहजे के कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जब सहायक अभियंता चंचल गुप्ता खुलकर पैसे की मांग करते हैं तो ऐसे में सोचा जा सकता हैं कि उपभोक्ता इनसे किस तरह प्रताड़ित हैं। अब देखना यह होगा कि इस तरह से पैसे मांगने के बाद भाजपा नेता सहायक अभियंता चंचल गुप्ता के ऊपर क्या कार्यवाही करवा पाते हैं ?



