धार्मिकमध्य प्रदेश

शिविरार्थियों का किया गया सम्मान

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हदाईपुर जैन मन्दिर मै जैन समाज द्वारा सुधा सागर महाराज के शिविर में शिवरार्थियों का सम्मान किया गया जिसमें महाराज उपशांत सागर महाराज ने आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष इतने शिविरार्थी गए अगले वर्ष ज्यादा से ज्यादा पहुंचे और अपने जीवन मै पुण्य का संचय करे। महाराज श्री द्वारा कहा गया कि अपने मार्ग में अपने पुण्य में आगे बढ़ना है तो अहिंसा का पालन करना जरूरी है इसलिए शिविर में भाग लेना भी जरूरी होता है। जैन धर्म का सबसे बड़ा मूल मंत्र अहिंसा परमो धर्म है अहिंसा का पालन जो व्यक्ति करता है वह पुण्य का संचय करता है।
शिविरार्थियों का सम्मान करने वालों में अध्यक्ष चक्रेश जैन, टिल्लू पारले, राजकुमार प्रिंस, विमल जैन पिपरिया ने शिविरार्थी शैलेंद्र जैन वीरपुर, रानू मरखेडा, अभिषेक, जित्तू, अमन, सन्नी, अमित, सोमिल, सयम, अनुज, अलंकार को फूल माला और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button