मध्य प्रदेश
खेत से लौट रहे वृद्ध पर आकाशीय बिजली गिरी, झुलसा, रायसेन रिफर
सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम मगरमौली में शनिवार की रात्रि लगभग 12 बजे खेत काम कर घर लौट रहे वृद्ध पर रास्ते में आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम मगरमौली के विजय आदिवासी पिता भूरालाल आदिवासी उम्र 60 साल शनिवार की रात्रि लगभग 12 बजे खेत से काम कर अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गया। जिसे रात्रि में सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रिफर किया गया।
इस संबंध में डॉ. एचएन मांडरे ने
बताया कि वृद्ध के दांए हाथ, दांए पैर एक तरफ के धड़ में झुलसने से जलन हो रही थी। जिसका उपचार के बाद रायसेन रिफर किया गया है।



