मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का जबेरा में हुआ शुभारंभ

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा 56 विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जबेरा विजयदशमी को चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर और कांग्रेस के पक्ष में कार्य करें। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन चंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यालय उद्घाटन के बाद जबेरा साप्ताहिक बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने जनसंपर्क किया।

Related Articles

Back to top button