मध्य प्रदेश

मकान में लगी आग घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत के ग्राम गोरखा में बिजली के तारों की स्पार्किंग से गिरी चिंगारियां से एक महिला के मकान में आग लग गई जिससे घर गृहस्ती का पूरा सामान जल गया जब तक लोगों ने प्रयास किया तब तक बहुत अधिक नुकसान हो चुका था सूचना पर नगरपालिका की दमकल ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया अन्यथा आग और भी मकानों तक पहुंच सकती थी।
‌ प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोरखा में सुनीता बाई के घर के पास से निकले बिजली के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी के कारण उसके कवेलू वाले मकान में आग लग गई देखते ही देखते घर गृहस्ती का सामान धू धू कर जलने लगा आस-पड़ोस के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया और तत्काल नगरपालिका की दमकल को बुला लिया जिसने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे अधिक नुकसान नहीं हो पाया फिर भी घर गृहस्ती का सामान जलने से 50 हजार से ऊपर का नुकसान होना बताया गया है।

Related Articles

Back to top button