क्राइम

पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर बरामद

सूने घर को निशाना बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान।  संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उमरियापान पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।  पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं ।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई । उमरियापान थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की विवेचना करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई ।
*सूने घर को बनाया था निशाना*
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया वर्षा लोधी निवासी पकारिया ने थाना उमरियापान में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसा और सोने-चांदी के जेवरात से भरी पेटी चोरी कर ले गया ।
शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की ।
*संदेह के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस*
विवेचना के दौरान प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि अजीत उर्फ जित्तू कोल का उनके घर लगातार आना-जाना था और उन्होंने उस पर संदेह व्यक्त किया ।  पुलिस ने संदेह के आधार पर अजीत उर्फ जित्तू कोल, पिता बल्लू कोल, निवासी बरौदा, थाना उमरियापान को हिरासत में लेकर पूछताछ की ।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।  इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए ।
*आरोपी को भेजा गया जेल*
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अजीत उर्फ जित्तू कोल को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया ।
मामले का खुलासा करने और चोरी का मशरूका बरामद करने में थाना प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र जायसवाल, उप-निरीक्षक भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक सतेन्द्र चौरसिया, आरक्षक नीलेश पटेल, आरक्षक मोहन मुबेल, आरक्षक रोहित झारिया सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button