सेवा के 38 वर्ष, पूरनलाल चौरसिया को दी गई भावभीनी विदाई
गैरतगंज । जनपद पंचायत गैरतगंज में प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी के पद पर पदस्थ पूरनलाल चौरसिया के 38 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए ।
इस अवसर पर प्रसिद्ध तपोभूमि माबलखोह मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शाल श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी पूजा जैन, एपीओ विकास खरे, भूपेन्द्र जाटव, संजय चौरसिया, अमित खरे, दीपचंद मालवीय विकास खंड समन्वयक, सूरजभान सिंह उपयंत्री, भुज्जीलाल मीना, कन्हैया लाल पिपरौलिया, शिवनारायण मेहरा, पीसीओ, रणधीर सिंह लोधी सचिव संघ अध्यक्ष, भैरोसिंह धाकड़ रोजगार सहायक संघ अध्यक्ष, जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, पंचायत सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक सचिव सहित खेमचंद चौरसिया सहित पूरनलाल चौरसिया के परिवार जनों में पिता देवकिशन चौरसिया, धर्मपत्नी पदमनी चौरसिया, भाई अजय चौरसिया, दिनेश चौरसिया, पुत्र नितिन, राजेश, आकाश एवं परिवार की महिलाएं बच्चे भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सिलवानी से साहब सिंह रघुवंशी, जितेन्द्र गुप्ता, राजेश सोनी, हनुमत सिंह रघुवंशी, कमल सिंह गौर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम कर्मचारियों ने पूरनलाल चौरसिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद जीवन की कामना करते हुए बधाई एवं विदाई दी। और उन्हें उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम में सहभोज के बाद समापन किया गया।




