मध्य प्रदेश

बिना नम्बर वाहन आम लोगो सहित पुलिस को चुनौती बने, अवैध कार्यो में हो रहा है दुरुपयोग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पुलिस व आम लोगो को सिर दर्द बने बिना नम्बर वाहन आपराधिक गतिविधियो के पर्याय बनकर गम्भीर चुनौती बने है इन वाहनो में सर्वाधिक दुपहिया वाहन ज्यादा देखे जा रहे इनकी संख्या कम होने की जगह बढती ही जा रही है यदि कही भी दस बाइक खडी दिखाई देती है तो उनमे दो तीन बाइक आपको बिना नम्बर की जरुर मिल जाती है प्राय देखा जाता है की अनेक बिना नम्बर बाइके चोरी चपाटी की दौड रही है इन्ही बाइको से अपराधी तत्व अपराध व चोरी राहजनी छेडछाड अपहरण की वारदातो को अंजाम दे रहे है ऐसे बिना नम्बर बाहन अपराध करके तेज गति से भाग खडे होते है इन बाहनो पर आर टी ओ नम्बर अंकित नही होने के कारण इन्हे पकडना मुश्किल होता है ऐसे बिना नम्बर वाहनो के पकडे नही जाने से अपराधियो के होंसले बढे हुए है परिणाम स्वरुप पुलिस की निष्क्रियता व लापर वाही के कारण अपराध व अपराधी तत्व कम होने के बजाय बढते ही जा रहे हैजो आम जनता को नासूर बनते जा रहे है सूत्रो से मिल रही गोपनीय जानकारी मे बताया जाता है की बिना नम्बर बाइको से बडी मात्रा मे जंगल से वेश कीमती सागौन की लकडी की चोरी तस्करो के व्दारा की जा रही है यही नही नगर व आसपास के क्षेत्र में मादक पदार्थो मे अवैध शराब गांजा अफीम चरस हेरोइन आदि को खपाने , जुआ सट्टा खेलने आदि मे अवैध वाहनो का धड्डले से उपयोग हो रहा है नागरिको ने जिला पुलिस अधिक्षक से मांग की है की गौरझामर मे अवैध रुप से बिकने वाली शराब गांजा अफीम चरस हेरोइन आदि पर कठोरता से रोक लगाये जिससे लोग अमन शांति से रह सके लोगो का कहना है की उक्त मादक पदार्थों के अलावा गौरझामर सट्टा जुआ का भी बहुत बडे पैमाने पर बडा हब है जिसे पुलिस के सक्रियता व सघन प्रयासो से नियन्त्रित व समाप्त किया जा सकता है जनापेक्षा है इस ओर ध्यान दिया जावेगा ।

Related Articles

Back to top button