धार्मिक

श्रीराम महायज्ञ एवं कलशारोहण की तैयारियां जोरों पर

सिलवानी। नगर के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर जमुनियापुरा के मन्दिर पर आगामी 4 से 8 मई तक होने वाले पंच दिवसीय पंच कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ एवं कलश स्थापना महोत्सव यज्ञाचार्य नगर खेड़ापति पण्डित संजय शास्त्री के सानिध्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। वही मन्दिर प्रांगण में विशाल यज्ञशाला निर्माण कार्य भी अंतिम चरणों मे चल रहा है।
4 मई बुधवार को प्रायष्चित स्नान, कलश यात्रा, पंचाग पीठ पूजन, मण्डप प्रवेश, 5 मई गुरूवार अग्नि मंथन, अन्नादिवास, हवन प्रारंभ, 6 मई शुक्रवार पुष्पादिवास, मंडप पूजन, हवन, 7 मई शनिवार जलादिवास, मिष्ठानादिवास, मंडप पूजन, हवन, शोभायात्रा, 8 मई रविवार को मंडप पूजन, हवन, कलश स्थापना, पूर्णाहुति, प्रसादी वितरण, ब्राम्हणों की विदाई के साथ सम्पन्न होगा।
इस अवसर श्रीराम चरित मानस प्रवचन पंडित नरेश शास्त्री नगर खेड़ापति के मुखारबिन्द से सम्पन्न होगी। श्रीराम जानकी मंदिर जमुनियापुरा के महंत श्री 108 श्री नागा रामदास जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button