मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवर लाल पटेल ने भाजपा प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा को भाजपा कार्यालय में सौपा इस्तीफा
सरकार और पार्टी में लगातार उपेक्षा के चलते दिया सदस्यता से दिया इस्तीफा

एडिटर : विनीत माहेश्वरी
रायसेन । गुरुवार को रायसेन के भोपाल मार्ग पर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष भंवरलाल पटेल ने लगातार हो रही उपेक्षा के चलते भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा दिए जाने से पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा बब्लू, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा एवं भाजपा नेता संजू जाट एवं बंटी माहेश्वरी ने काफी मानने की कोशिश की और करीब 1 घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई, लेकिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवर लाल पटेल नहीं माने और उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी पर उपेक्षा किए जाने का सीधा आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है यह हमारे परिवार का मामला है, जल्द सुलझा भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button