अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह जगह किये गये दीप प्रज्जवलित

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को धूमधाम से मनाने हर घर में धूम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे उमरियापान के मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों में दीप प्रज्जवलित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दीप प्रज्जवलित कर लाभ प्राप्त किया। जय जय श्री राम के नारे से सारा क्षेत्र गूंज उठा । अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम का भव्य एवं विशाल मंदिर निर्मित किया गया है। मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसे लेकर देश के विभिन्न शहरों एवं ग्रामों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी तारतम्य में उमरियापान में कार्यक्रम को भव्यता देने के उद्देश्य से ग्राम के प्रतिष्ठित बड़ी माई, बावली हनुमान मंदिर, खेरमाई, मरही माई, जगदीश स्वामी मंदिर, कटरा बाजार आदि मंदिरों में दीप प्रज्जवलन के साथ ही प्रसाद वितरण, बम पटाखे एवं फुलझड़ी जलाई गई। बावली हनुमान मंदिर से श्रीराम, लक्ष्मण, सीता माता, हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली गई एवं भंडारों का भी आयोजन नगर के मंदिरों एवं विभिन्न प्रतिष्ठित स्थान में किया गया। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए सभी मंदिरों एवं मुख्य मार्गों के आसपास बड़ी संख्या में रंगीन रोशनी से जगमग झालरों से इनकी सजावट की गई थी। डीजे लगाए गए थे जिनमें भगवान श्री राम से जुड़े गीत नगर में गूंजायमान हो रहे थे । उमरियापान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी श्री रामचरितमानस पाठ आयोजित किए गए थे। वहीं सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत हवन पूजन के साथ भंडारा इत्यादि के कार्यक्रम भी पूर्ण कर लिए गए ।
शोभायात्रा में विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, जयप्रकाश चौरसिया, राजा चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, जगन्नाथ माझी, संदीप सोनी, आशीष चौरसिया, संजू दीक्षित, जुगलकिशोर चौरसिया, नंदू नामदेव, प्रदीप चौरसिया, आशोक चौरसिया, मोहन चौरसिया, प्रशांत चौरसिया, शैंकी चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि शोभायात्रा में शामिल रहे। वहीं यातायात व्यवस्था बनाएं रखने थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे।



