मध्य प्रदेशराजनीति

यह चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है हमारे यहां से पूर्व सीएम चौहान प्रत्याशी हैं : रामपाल सिंह

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आगामी होने वाला लोकसभा चुनाव हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है हमारे यहां से शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी हैं आगे चलकर वह केंद्र सरकार में बहुत बड़े मंत्री बनेंगे और वह देश के साथ प्रदेश और हमारे क्षेत्र का ज्यादा विकास करेंगे।
यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विदिशा लोकसभा के संयोजक रामपाल सिंह ने दशहरा मैदान स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान पांच बार सांसद रहे हैं इसके बाद यशस्वी मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने करोड़ो अरबो के विकास कार्य कराकर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से ऊपर उठाते हुए अग्रणी पंक्ति में ला खड़ा किया है। उन्होंने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए चुनाव के कार्य में जुट जाने की अपील करते हुए शिवराज सिंह चौहान को ऐतिहासिक विजय दिलाने आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ काम करना है और भारी बहुमत से जीत का लक्ष्य लेकर चलना है ताकि हमारे क्षेत्र से शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक जीत हो सके। मुख्यमंत्री के रूप में चौहान ने सांची विधानसभा, सिलवानी विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में सर्वांगीण विकास किया है ऐसे जन-जन के नेता को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाकर लोकसभा में भेजना है।
आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए शाम को सिलवानी विधानसभा के बेगमगंज चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी समेत जनप्रतिनिधि गण एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button