66 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त, आबकारी विभाग ने की छापामार कार्यवाही
नशा मुक्ति अभियान के तहत वृत्त बरेली मे आबकारी विभाग की कार्यवाही
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बरेली । मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार एवं आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश, ग्वालियर के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा व्यवसाय, विनिर्माण, संग्रहण एवं परिवहन आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे द्वारा दिये निर्देश के अनुपालन मे एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में दिनांक 23 नवम्बर 22 की रात को ग्राम अमरावद में दबिश देकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली राजेश विश्वकर्मा द्वारा आरोपी राहुल पुत्र रमेश ठाकुर को 66 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जो कि प्राथमिक जाँच में मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त प्रतीत होने से उसे मौके पर गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) तथा 49 (क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया । जप्त की गई मदिरा का बाजार मूल्य 13200/- आंकलित किया गया।
इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षक रामगोपाल शर्मा, आरक्षक रामस्वरूप पटैल, सैनिक राजेश शर्मा एवं सैनिक हल्के परते का विशेष सहयोग रहा इसी प्रकार आगे भी नशा मुक्ति अभियान की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



