विद्यार्थियों को स्वेटर पेन पेंसिल टाफी वितरित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सियावास मानव सेवा समिति द्वारा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बसिया एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय बर्री में समस्त छात्र छात्राओं को स्वेटर पेन पेंसिल एवं टॉफी वितरण की गई।
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय बसिया में दानदाता सुषमा भार्गव शिक्षक के सहयोग से तथा प्राथमिक विद्यालय बर्री में दानदाता ज्योति पाठक जबलपुर के उदार सहयोग से समिति द्वारा ये गर्म कपड़े बच्चों को वितरित किए इस कड़ कड़ाती ठंड में बच्चों के प्रति संवेदनशील भावना को नमन उदारमना दानदाता द्वय सुषमा भार्गव (शिक्षक) एवं ज्योति पाठक जबलपुर के प्रति सियावास मानव सेवा समिति सहृदय धन्यवाद एवम आभार प्रकट करती है। इस अवसर पर समिति के संरक्षक विद्यानंद शर्मा, कन्हैयालाल साहू , अध्यक्ष संतोष कंडया, महामंत्री ऋषिराज शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप सोनी, कोषाध्यक्ष रमेश भार्गव, राजेश साहू, शिक्षक अभिलाष श्रीवास्तव, प्राणसिंह ठाकुर, सिद्धू तिवारी, नीरज सक्सेना, राकेश भार्गव, तथा अशोक तिवारी रिटायर्ड शिक्षक उपस्थित रहे।



