मध्य प्रदेश

80 प्लस एवं दिव्यांगजन मतदाताओं की विधानसभा क्षेत्र अनुसार चलित मतदान केन्द्र के माध्यम से वोटिंग 6 एवं 7 नवम्बर को

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिला विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 6 एवं 7 नवम्बर 2023 को जिले में 80+ एवं दिव्यांगजन मतदाताओं को विधानसभा क्षेत्र अनुसार चलित मतदान केन्द्र के माध्यम से वोटिंग कराई जायेगी इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम ने जिले के समस्त सेक्टर ऑफिसरों से कहा है कि 6 एवं 7 नवम्बर 2023 (रिजर्व डे) को प्रात: 6 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज दमोह में उपस्थित होकर अपने दल एवं बी.एल.ओ. के साथ समन्वयक स्थापित कर निर्धारित सूची अनुसार मतदान केन्द्रों के मतदाता के निवास क्षेत्र में जाकर उक्त मतदान प्रक्रिया का संचालन करवाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button