क्राइम

स्थाई वारंटी राहुल यादव को किया गया गिरफ्तार पेश किया न्यायालय में

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | आदर्श आचार संहिता के लगते ही उमरियापान पुलिस प्रशासन एक दम सक्त दिखाई दे रहा है । पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी अखिलेश गौर के निर्देशानुसार उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने गैर – कानूनी कार्य और अपराध में लिप्त रहने वालों की खैर नहीं हैं । अपराधियों में अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमें के द्वारा अनेकों कार्यवाहियां की जाती हैं बहरहाल इसी तारतम्य में लम्बे अरसे से फरार चल रहे स्थाई वारंटी की सूचना तलब पर स्थाई वारंटी राहुल यादव पिता हल्लू यादव जिला पन्ना निवासी रैपरा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका योगेश पटैल और संतोष दुबे सहित पुलिस स्टाफ की रहीं ।

Related Articles

Back to top button