953वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 953 वें सप्ताहका पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य. विद्यालय गाडरवारा प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें केजी आजाद गुप्ता, रागिनी सोनी, सीमा अवस्थी, रीना मुरारी साहू, दुर्गेश नंदिनी साहू, चिरंजीव आदित्य सोनी कुमारी अपेक्षिता जाट,
चिरंजीव वासव साहू चिरंजीव स्नेह साहू, विवेक मूदड़ा, विधि मूदड़ा और कुमारी निधि शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ।
मां कर्मा देवी जयंती के अवसर पर साहू युवा संगठन एवं साहू महिला मंडल द्वारा पौधारोपण किया गया। मां कर्मा देवी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा बताएं रास्ते पर चलने का सभी से आग्रह किया गया ।
जन्मदिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की इस मोके पर जयमोहन शर्मा, अजय खत्री, अनूप जैन, सुरेन्द्र साहू, जुझारसिह सुरेन्द्र पटैल, नीलेश साहू एवं साहू समाज के वरिष्ठ लोग व अन्य लोग उपस्थित रहे ।



