शिक्षक महेंद्र तिवारी ने अपने जन्मोत्सव पर विद्मालय परिसर में छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पर्यावरण संरक्षण एवं अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाये रखने शासकीय प्राथमिक शाला सरसवाही में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक अरूण सिंह परिहार ने किया। समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बताया कि शासकीय प्राथमिक विद्मालय के शिक्षक महेंद्र कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य में शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मिलकर शिक्षक महेंद्र कुमार तिवारी ने अपने जन्मोत्सव पर बच्चों के बीच उनकी यादों को ताजा बनाये रखने हेतु छायादार पौधा एवं औषधीय गुणों से युक्त से भरपूर आम, पीपल, अशोक, आंवला, इमली, सहित फलदाई, पूज्यनीय पौधारोपण कार्य किया गया ।
इस दौरान समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अपने ओजस्वी विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आप हम सब मिलकर अपने जीवन को सुखमय व सुरक्षित और शरीर को स्वस्थ रखना है तो फिर हमें भी अपने घर परिवार समाज के सम्मानित बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्धजनों के जन्मोत्सव और उनकी पुण्यतिथि और बच्चों के जन्मोत्सव पर उनकी यादों को ताजा रखने हेतु इसी तरह के पौंधा को लगाना चाहिए ताकि हम अपनी प्रकृति को हरा-भरा बनाये रखने में सहायक बन सकें और पर्यावरण को बचाया जा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश तिवारी, शिक्षक पीके गर्ग, बीआरसीसी विनीत गौतम, परमानंद प्रसाद, भावना दुबे, आशा सिंह, दीपा पटेल, कीरत तिवारी, प्रतिभा श्रीवास्तव, रेखा शुक्ला, माया दुबे, मंजू, राजकुमार दुबे, अंशुल आनन्द तिवारी, अदिति तिवारी, आशा तिवारी, प्रभा तिवारी, मिंटू सुजीत दुबे सहित सभी सरसवाही ग्रामीण क्षेत्र वासियों की गरिमामय उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



