मध्य प्रदेश

निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर में लगभग 150 लोग हुए लाभान्वित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान, कटनी l
कटनी जिले को मोतियां बिंद मुक्त बनाने हेतु सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को प्रेरित करते हुए उन्हें अपने जीवन को सुखमय बनाने व सुरक्षित रखने हेतु अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन तिलक कालेज रोड पुराने NKJ थाना के पास उप स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया । उक्त अवसर पर सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित सभी महिलाओं व बुजुर्गों को उनके जीवन को सुखमय बनाने व सुरक्षित रखने हेतु हाथों में सैनेटाइजर लगाया और कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण लगाने हेतु प्रेरित किया गया तत्पश्चात निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर में मुख्य सराहनीय सहयोग उप स्वास्थ्य प्रभारी ऊषा यादव सहित आशा कार्यकर्ता एवं ऊषा कार्यकर्त्ताओं के विशेष सराहनीय सहयोग से समरिर्टन सोशल सर्विस सोसायटी जिला सतना अस्पताल डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डॉ सुरेंद सतनामी, डॉ जितेंद्र शुक्ला, कैम्प कोर्डिनेटर अरुण आर्य सहित सभी स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति में लगभग 150, लोगों का निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य चेकअप किया गया जिसमें 4 मरीजों को मोतियां बिंद आपरेशन हेतु समरिटन अस्पताल जिला सतना भेजा गया और कुछ महिलाओं व पुरूषों को की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा एंव चश्मा दिया गया और कुछ की जांच कर उन्हें जिला कटनी चिकित्सालय में उपचार हेतु प्रेरित किया,, इस अवसर पर सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सैनी, विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य समाजसेवी अमित निषादराज, राजेन्द्र यादव, मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष श्री मति सरस्वती सोनी, (ANM) पूजा पाल, शहरी आशा कार्यकर्ता श्रीमती गौरी गोस्वामी, जानकी बर्मन, सुषमा, विमला निषाद, सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति ग्रामीण क्षेत्र प्रभारी श्रीमती रामरति कोल, श्यामलाल कोल, दीपक तिवारी, पूजा गौतम, रशिमी पाटकर, रामकली तिवारी, शयामा बाई मुन्नी बाई, विमला, कमला, राजा बाई सोनिया चौधरी सहित सभी प्रेमनगर के क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button