मध्य प्रदेश

आशा कार्यकर्ताओं को दो माह से नहीं मिली प्रोत्साहन राशि, ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेडा विकासखंड अंतर्गत कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को पिछले दो माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। जबकि तीसरा माह पूरा होने को है। जिससे आशा कार्यकर्ताएं आर्थिक परेशानी से जूझ रहीं है। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि 1 हजार रूपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलती है। यह राशि जिले अन्य विकासखंडों में नियमित मिल रही है। लेकिन ढीमरखेडा विकासखंड में नियमित नहीं मिल पा रही है। साथ ही उन्हें कोविड वैक्सीनेशन के सत्रों की राशि 200 रूपये प्रतिदिन के मान से अप्रैल माह से नहीं मिली है। जिससे वे परेशान है। इस संबंध में आशा कार्यकर्ताओं ने बीएमओ डाक्टर अजय सोनी को ज्ञापन सौंपकर राशि भुगतान की मांग की है। आशा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि सात दिन के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो वे हडताल को बाध्य होंगी।

Related Articles

Back to top button