मध्य प्रदेश

रेल संस्कृत भवन उमरिया का स्थल चयन किया गया, ओपन जीम भी लगेगा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान, कटनी l
रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा उमरिया के मंडल पीएनएम बैठक के मांग पर रेल प्रशासन के आदेश पर उमरिया रेलवे कालोनी मे रेल संस्कृत निकेतन भवन (मैरिज हाल) निर्माण हेतु स्थल चयन कमेटी उमरिया पहुंचकर स्थल चयन किया
दिनांक 21 जनवरी 2022 को स्थल चयन समिति के सदस्य सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर जे एस टाटा, एडीईएन उमरिया, रेलवे मजदूर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री सी आई सी प्रभारी लक्ष्मण राव, शाखा सचिव जावेद खान, सीनीयर सेक्सशन विधृत उमरिया बी बी सिंह, सीनीयर सेक्सशन इंजीनीयर ( कार्य) दशरथ महतो, ने रेलवे कालोनी उमरिया का सर्वेकर संस्कृति भवन ( मैरिज हाल ) निर्माण हेतु उमरिया शहर चौक से रेलवे कालौनी प्रवेश द्वार के बगल से खाली रेलवे मैदान का चयन किया , विगत 18 दिसंबर 2021 को रेलवे मजदूर कांग्रेस उमरिया की मांग पर उमरिया मे ओपन जीम लगाने का स्थान चयन किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button