मध्य प्रदेश

दशरमन ने जीती क्रिकेट ट्राफी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेडा विकासखंड के ग्राम दशरमन में आयोजित डीजे क्रिकेट ट्राफी का फाइनल मैच रविवार को सनी क्रिकेट क्लब बघराजी और डीजे क्रिकेट क्लब दशरमन के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले में दशरमन टीम ने मैच पर जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मैच उपरांत पुरूस्कार वितरण समारोह में बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे, विनोद श्रीवास्तव, अमित शुक्ला सहित अतिथियों के हाथों विजेता, उपविजेता टीम सहित खिलाडियों को पुरूस्कार प्रदान किए गये। इस दौरान आयोजन समिति के सौरभ गर्ग सहित पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा ग्रामीणों की उपस्थिती रही। दशरमन के बाद बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे ग्राम खम्हरिया खमतरा में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में पहुँचकर मनु रामायणी जी सूरदास महाराज मानस पवन जी से आशीर्वाद प्राप्त कर श्रीराम कथा का श्रवण किया।

Related Articles

Back to top button