मध्य प्रदेश

45 लाख से बनाई गई नाली हुई क्षतिग्रस्त, नगर परिषद ने कराया था नाली का निर्माण

सिलवानी। नगर परिषद के द्वारा बस स्टेण्ड से मां शारदा स्कूल नाले तक नाली का निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन निर्माण के दौरान निर्माण एजेंसी के द्वारा निर्माण के तय मापदंडों को नहीं अपनाया गया जिसके चलते नाली क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त नाली का गंदा पानी निजी प्लाट पर भर रहा है। बस स्टेण्ड परिसर से गंदे पानी की निकासी किए जाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा बीते साल करीब 45 लाख रूपए की राशि से बस स्टेण्ड परिसर से मां शारदा स्कूल नाले तक करीब 1 हजार मीटर लंबाई की नाली का निर्माण कराया था, लेकिन निर्माण के दौरान नगर परिषद के जिम्मेदार अफसरों के द्वारा सही ढंग से निर्माण कार्य की मानीटरिंग न किए जाने से निर्माण एजेंसी के द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किया गया। गुणवत्ताहीन कार्य होने के करीब 1 वर्ष की अल्पवधि में ही नाली अनेक स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई है। नाली क्षतिग्रस्त हो जाने से निजी भूमि पर नाली का गंदा पानी भर रहा है। बल्कि नाली का पानी बदबू भी मार रहा है। नागरिकों ने नाली की मरम्मत कराने व निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button