दुधी नदी पर हो सेतु का निर्माण की मांग,
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। साईंखेड़ा में दुधी नदी पर हो सेतु का निर्माण साईखेडा को पिपरिया होशंगाबाद से जोडने के लिए दुधी नदी पर पुल का निर्माण साईंखेड़ा तहसील वाले घाट पर होना चाहिए।साईंखेड़ा तहसील वाली रोड से दुधी नदी सबसे नजदीक है जो स्टेट हाइवे 44 से होते हुये तहसील आफिस होते हुये दुधी नदी तहसील वाले घाट निकल जाता है जिसकी तहसील आफिस से दूरी लगभग 50 मी एवं स्टेट हाइवे 44 से 100 मी है । भोपाल रोड स्टेट हाइवे 44 से दुधी नदी तक सरकारी रोड है नदी पार करते हुये जैतवाडा, वारछी, डूमर निकल जाता इस रोड से पिपरिया, बनखेडी तहसील के लगभग 100 गाव साईंखेड़ा सीधे जुड़े है । पिपरिया बनखेडी के सैकडों विद्यार्थी अध्ययन के लिये एवं आम नागरिक अपने दैनिक कार्य के लिये साईंखेड़ा आते है एवं साईंखेड़ा उदयपुरा के व्यापारी अपना अनाज लेकर पिपरिया जाते है लेकिन साईंखेड़ा में दुधी नदी पर पुल नही होने के कारण भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि साईंखेड़ा में तहसील रोड पर दुधी नदी पर पुल का निर्माण किया जाता है तो विद्यार्थियों आम नागरिको व्यापारियो को लाभ मिलेगा एवं नदी के दोनो तरफ सरकारी रोड होने के कारण किसानों की जमीन अधिग्रहण भी नही करना पडेगा जिससे सरकार को भी करोड़ों रुपये की राशि की बचत होगी । नागरिकों की मांग है कि जब तक पुल का निर्माण नही होता है तब तक नगर परिषद द्वारा तहसील आफिस से नदी तक सडक निर्माण एवं नदी कच्चे पुल का निर्माण करना चाहिए।



