देश विदेशमध्य प्रदेशमनोरंजन

एमपी में दो दिन का राजकीय शोक: लता मंगेश्कर जी के निधन पर भावुक हुए उनके चहेते व, स्वर संग

जानिए सुर साम्राज्ञी के निधन पर किसने क्या कहा?
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मीं पली बढ़ी ब स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से देशभर सहित रायसेन में भी शोक लहर है। फेमस गायिका लता मंगेशकर के निधन पर मध्यप्रदेश सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है। रायसेन के सांची विस विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ठाकुर, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, युवा मोर्चा नेता राकेश शर्मा, महामंत्री राकेश तोमर , सरपंच कांता देवकिशन शर्मा, किराना व्यापारी शिवजीत राठौर, मनोज यादव श्री हिउस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पतिराम प्रजापति, मुकेश शर्मा, पवन दुबे, मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी, विधार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। साथ ही
सुर साम्राज्ञी के निधन से उन्होंने सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताया।वह बोले, स्वर के महायुग का अंत हो गया। लता दीदी आपके बिना यह देश सूना है, गीत-संगीत सूने हैं, हर घर सूना है, हृदय घट सूना है। आपकी कमी कभी कोई पूरी नहीं कर सकता। गीत-संगीत की देवी मानकर आपकी पूजा करते रहेंगे। लता दीदी के चरणों में प्रणाम। उन्होंने आगे कहा कि स्वर साम्राज्ञी, परम श्रद्धेय लता मंगेशकर जी के निधन से अन्तर्मन दुख, पीड़ा और शोक से व्यथित है। देश ही नहीं, समूचे विश्व ने एक ऐसी स्वर साधिका को खो दिया, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से जीवन में आनंद घोलने वाले असंख्य गीत दिए। लता दीदी का तपस्वी जीवन स्वर साधना का अप्रतिम अध्याय है।
कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति: कलेक्टर
रायसेन जिले के कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल बोले कि स्वर कोकिला, “भारत रत्न” लता मंगेशकर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों व प्रशसंकों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
उनके निधन से संगीत का एक युग उनकी आवाज अमर है:जमना सेन
पूर्व नपाध्यक्ष जमनासेन ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा एक युग की समाप्ति हो गई। मध्यप्रदेश में जन्मी भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन की दुःखद खबर है। उनकी आवाज अमर है। ना उनके जैसा हुआ है और ना होगा। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
हमने एक अमूल्य हीरा खो दिया है :दुबे
साहित्यकार वकील बीबी दुबे ने लिखा- स्तब्ध हूं-निःशब्द हूं I सुरों की देवी, देश का मान-सम्मान, भारत रत्न आदरणीय लता मंगेशकर जी का जाना राष्ट्र और सम्पूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। हमने एक अमूल्य हीरा खो दिया है। ईश्वर लता दीदी की आत्मा को शांति और परिजनों व उनके करोड़ों प्रशंसकों को ये दुख सहने की शक्ति दें।
लता दीदी ने विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाया-शर्मा
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा ने लिखा- इंदौर में जन्मीं लता दीदी ने विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाया। वो सच्ची देशभक्त थीं, उनके देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों ने सभी देशवासियों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। उनके साथ आज संगीत जगत का एक युग समाप्त हो गया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
स्‍वर कोकिला का स्वर खामोश हो गया: शिवजीत राठौर
भाजपा के भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, कांग्रेस के बरेली विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास, शिवजीत राठौर पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि बेहद दुखद है ! ‘स्‍वर कोकिला’ का स्वर खामोश हो गया! सुश्री लता मंगेशकर दीदी ने अपने 6 दशक लम्बे करियर में हजारों गीत गाए। उनकी आवाज ने कभी किसी की आंखों को नम किया तो कभी सीमा के जवानों को संबल दिया। आज वे सबको रुला कर चली गईं। मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे : तबला बादक रायसेन सिटी के मशहूर, दीपेंद्र चौहान, पप्पू शर्मा एडवोकेट फेमस देवी भजन गायक अनिल कुमार चौरसिया ने लिखा- मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे… इस आवाज को कोई कभी कैसे भुला सकेगा… सुर साधिका दीदी लता मंगेशकर जी के निधन से ना सिर्फ संगीत जगत बल्कि विश्व को एक गहरा आघात लगा है। आज एक महान और शालीन व्यक्तित्व जिनका स्मरण सदैव यह विश्व करेगा… ने इस संसार से विदाई ली, भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Related Articles

Back to top button