कहाँ गुम हो गए रायसेन के मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध यूनिवर्सिटी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खोलने की थी घोषणा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिला सर्वांगीण विकास के मामले में प्रदेश के 52 जिलों में सबसे ज्यादा पिछड़े जिले में गिना जाता है।आलम यह है कि पिछले एक दो सालों से प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, विदिशा के भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव सहित पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत समेत स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा करोड़ों रुपयों की अनुमानित लागत के आधा दर्जन विकास कार्यों को घोषणा के बाद उसे तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर की आबादी लगभग 60 हजार के आंकड़े को छू चुकी है।वहीं गाहे बगाहे सार्वजनिक मंचों से मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध यूनिवर्सिटी की घोषणा सलामतपुर त्रिमूर्ति तिराहे पर पहाड़ी पर खोले जाने की घोषणा की थी। बावजूद इसके सीएम शिवराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की विकास संबंधी घोषणा धरातल पर नहीं आ सकी है।
जिला मुख्यालय रायसेन के डिग्रीधारी, शिक्षित बेरोजगार युवा युवतियों के हाथों के लिए न तो कोई काम मिल रहा है और न बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए जॉब मिल पा रहा है। यहां पर लगभग 3 से 4 साल पूर्व जिला अदालत परिसर में तत्कालीन विधि विधायी मंत्री रामपाल सिंह द्वारा जिला बार एसोसिएशन के वकीलों की डिमांड पर लेबर कोर्ट की घोषणा की गई थी। लेकिन लेबर कोर्ट रायसेन में नहीं खोलने के पीछे सबसे अहम कारण जिला प्रशासन द्वारा जमीन आवंटित नहीं कराई गई है।जिससे वकीलों को लेबर कोर्ट संबंधी मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है।उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है।बार एसोसिएशन रायसेन के अध्यक्ष सुरेश सिंह चन्द्रवंशी, विजय कुमार धाकड़, सुरेश नारायण शर्मा, बाबूलाल साहू, प्रमोद साहू, रेहान खान, कमाल खान कमाल, कैलाश नारायण सक्सेना आदि का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा हमारी मांग के बावजूद भी लेबर कोर्ट बिल्डिंग के लिए जगह एलाट नहीं कराई गई है।
सीएम शिवराज सिंह की घोषणा सिर्फ कागजों तक ही सिमटी……
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को विपक्ष के नेताओं ने घोषणावीर मुख्यमंत्री करार दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, नगर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास शर्मा एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजनीति के इतिहास में सबसे झूठे फ् रेबी घोषणावीर मुख्यमंत्री साबित हो गए हैं। जहाँ वे जाते हैं वहां मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज आ ईटीआईसहित टेकापार कॉलोनी गैरतगंज में औधोगिक क्षेत्र, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध यूनिवर्सिटी सलामतपुर टेकरी पर खोले जाने गोल्फ क्लब के लिए निनोद दीवानगंज में स्टेडियम खोलने की घोषणा अधूरी पड़ी हुई है।



