मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेसियों ने बसई गौशाला के मौतों के मामले में संचालक हत्यारों पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कराने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन

सौंपा रायसेन तहसीलदार को ज्ञापन उठाई कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
बैरसिया के बसई गांव की एक गांव की गौशाला में भारी मात्रा में गांवो की मौतों के मामले सियासत अब गर्माने लगी है। गांवों की मौत के मामले में बवाल मचने लगा है।मंगलवार की शाम बसई गौशाला के संचालकों के विरुद्ध सीबीआई जांच के बाद राष्ट्र द्रोह और गौ हत्या की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।इस मामले को लेकर मंगलवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नारेबाजी के साथ तहसील कार्यालय प्रांगण में तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस नेता राजू माहेश्वरी प्रवक्ता द्वय मजहर कबीर, मलखान सिंह रावत, दुर्गेश खरे वकील, दौलत सेन, प्रमोद साहू, हसीब हिन्दुस्तानी, अकील इंडियन, जावेद कदीर, असलम खान दुलारे भाई, इकबाल अहमद आदि उपस्थित हुए।
ये लिखा है ज्ञापन में …..
बसई गांव तहसील बैरसिया की गौशाला में हजारों गाएं भूख प्यास और तेज ठंड से तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया था। बीजेपी के तथाकथित गौ शाला संचालित करने वाले गाय सेवकों पर धारा 269, 270 एनएसए राष्ट्र द्रोह के तहत सरकार से सीबीआई जांच के बाद दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल की सलाखों के अंदर भेजा जाए। ऐसे बुरे कर्म से हिंदुओं की आस्था भावनाएँ आहत हुई हैं।

Related Articles

Back to top button