विहिप बजरंग दल ने किया वेलेंटाइन डे पुतला दहन एंव पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि
रायसेन । रायसेन जिले के पृथ्वीगढ़ प्रखण्ड में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने प्रखण्ड संयोजक हेमंत शर्मा सहित सभी प्रखण्ड के कार्यकर्ताओ ने वेलेंटाइन के विरोध में पुतला दहन किया ।इसी वीच जिला गौ रक्षा प्रमुख आशीष खड़ेत ने कहा कि आज के युवाओं का प्रेम का तरीका पूरी तरह पाश्चात्य संस्कृति से ओत-प्रोत है। प्रेम किसी एक खास दिन करने का नाम नहीं है, बल्कि यह तो हर दिन, हर पल किया जा सकता है। पश्चिमी देशों और बाजार द्वारा थोपी गई संस्कृति को हम कतई पनपने नहीं देंगे। वेलेंटाइन डे के नाम पर समाज में अश्लीलता, अभद्रता, भौंडापन और नंगापन परोसा जा रहा है। हमारे देश में हर चीज के लिए त्योहारों की परंपरा है। इनमें प्रेम प्रदर्शन के त्योहार भी शामिल हैं, लोग उन्हें क्यों नहीं मनाते? उन्होंने कहा कि फिल्मों और टीवी के सहारे चलने वाली हमारी युवा पीढ़ी बाजारवाद की राजनीति से बेखबर पाश्चात्य संस्कृति में बही जा रही है। उसे रोकने का कर्तव्य भी आप-हम पर ही है। सही रास्ता दिखाने के लिए भले ही सख्त कदम उठाना पड़े, लेकिन हम संस्कृति के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।बसंत पंचमी, हरतालिका तीज जैसे त्योहारों के जरिये भी प्रेम का इजहार किया जा सकता है, फिर हम अपने देश में बाहरी संस्कृति को क्यों जगह बनाने दें? संत वेलेंटाइन ने भी प्रेम के प्रदर्शन में अश्लीलता का संदेश नहीं दिया है, लेकिन उनके द्वारा बनाए गए प्रेम के दिन को भारतीय युवाओं ने अपनी मनमर्जी से विकृत कर लिया है। इसे अभी न रोका गया तो आने वाली पीढ़ियाँ हमारी संस्कृति से बेखबर रहेंगी और पाश्चात्य सभ्यता की पैरवी करने लगेंगी।
विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं के नाम, विक्की रैकवार, अभिषेक जैन, अनुराग यादव, सतेन्द्र राजपूत, रंजीत यादव, राजेन्द्र राजपूत, रामपाल राजपूत, गोलू राजपूत आदि प्रमुख है।



