अजाक्स संघ रायसेन ने रविवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
रैली भी निकालकर जताया विरोध
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ जिला इकाई रायसेन के बैनर तले रविवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने तंबू गाड़कर एक दिवसीय धरना दिया।इसके बाद अज्जाक्स संघ के जिलाध्यक्ष जीएल बरगलने के नेतृत्व में अज्जाक्स संघ के अधिकारी कर्मचारियों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा।बाद में सागर भोपाल तिराहे से अजाक्स संघ ने नारेबाजी के बीच रैली निकाली। इस मौके पर डीईओ एमएल राठौरिया, अहिरवार समाज संघ के अध्यक्ष राजेश अहिरवार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ आर आर अहिरवार, बीआरसी साँची एसएस राजपूत, राकेश गोयल प्रकाश अहिरवार, अध्य्यापक राकेश अहिरवार, पटवारी गोविंद सिंह चौधरी, शिक्षक गोपाल सिंह पवार आदि उपस्थित हुए।
ये हैं प्रमुख मांगें……
माननीय सुप्रीम कोर्ट महोदय के फैसले के मुताबिक 28 जनवरी 2022 के बिंदु क्रमांक 16,2 में उल्लेख किया गया है कि प्रतिनिधित्व का डाटा एक यूनिट कैडर होना चाहिए। मप्र शासन द्वारा पूर्व से कैडर क्लॉज एवं विभागवार डाटा कलेक्ट करना चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सभी बैकलॉग रिक्त पदों पर जल्द भर्तियां की जाएं। ऑउट सोर्सिंग प्रणाली प्रणाली से भर्तियां तत्काल बंद की जाएं। अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवर्तियाँ समय पर दी जाए। नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियो को नियमित किया जाए।पुरानी पेंशन बहाल की जाए।



