मध्य प्रदेश

फलाहार हुआ महंगा : ढाई गुना बढ़े दाम, 200-250 रुपए बिक रहा सेव फल, अंगूर, चीकू पपीते पर भी महंगाई डायन की मार…

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
रायसेन शहर सहित जिलेभर में त्योहारों के चलते फलों की मांग बढ़ गई है। चैत्र नवरात्रि एवं रमजान आते ही बाजार में फलों के दाम बढ़ गए हैं। कई फलों के दाम ढाई गुना तक महंगे हाे गए हैं। जहां रायसेन नगर के बाजार में पहले सेव 80 से 100 रुपए किलो बिक रहा था वह अब 120 से 250 तक बिक रहा है। देवी उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा के पूजन अर्चन, व्रतधारी महिला-पुरुषों के लिए फलाहार का उपयोग बड़ी मात्रा में होता है। वहीं रमजान में राेजादार इफ्तार में फलाें का उपयोग करते हैं। खपत बढ़ जाने से फलों के दामों में भी उछाल आ गया है। बाजार में सेब 200 से 250 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। संतरा 80 रुपए, अंगूर 80 रुपए, अनार 100 रुपए, पपीता 40 रुपए प्रति किलो बिक रहा हैं। खरबूजा 50 रुपए, केला 40 रुपए दर्जन और अनन्नास 60 रुपए प्रति नग बिक रहा है। फल विक्रेताओं अलीम कुरैशी, चांद मियां, अभिषेक खत्री आदि का कहना है कि त्योहार आते ही ऊपर से ही दाम बढ़ गए हैं। इसके अलावा भाड़ा भी बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button