पर्यावरणमध्य प्रदेश

ग्रामीणों ने लगाया आरोप फॉरेस्ट के वीट प्रभारी की मदद से हो रहा अवैध रेत का कारोबार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
रेत चोरी का कारोबार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा अभी तक भू माफिया अवैध रेत चोरी का काम कर रहे थे l लेकिन अब तो फॉरेस्ट के वीट प्रभारी भी मौका देख कर खुद ट्रैक्टर ट्राली से रेत चोरों के साथ मिलकर खुद ही रेत चोरी का काम शुरू कर दिया है l रेत चोरी का काम तो ठीक है महोदय ने तो रेत का स्टॉक भी भारी मात्रा में किया गया है l ग्रामीणों ने बताया कि फॉरेस्ट में नौकरी कर रहे बीट प्रभारी द्वारा फॉरेस्ट की जगह से ही नही नारंगी राजस्व आदि जगह से भी रेत निकाल कर रेत का कारोबार पूरी तरह किया जा रहा है । और ग्रामीणों ने बताया की अगर दूसरा कोई ट्राली रेत निकालता है तो इनके द्वारा ₹500 पर ट्राली लिया जाता है l अगर जो पैसा नहीं देता है उनकी ट्राली ट्रैक्टर ले जाकर उनके ऊपर केश दर्ज कर दिया जाता है l और कहते हैं कि तुम्हारी गाड़ी राजसात करवा देंगे इस प्रकार की धमकी भी दी जाती है । चाहे रॉल्टी भी उनके पास उपलब्ध हो यह सरासर अन्याय है ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर शासन प्रशासन से मांग कर रहे है कि वीट प्रभारी द्वारा जो काम किया जा रहा है यह सरासर गलत है इनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए l माइनिंग विभाग से अपील है कि जो आमा झाल कोदरा महुदा मैं अवैध रूप से रेत का स्टॉक पड़ा हुआ है । अवैध रेत का स्टॉक को जप्त कर के कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button