क्राइम

भीषण सड़क हादसा, तेज स्पीड ने ली 4 लोगों की जान, कार सवार बच्चे का सिर कटकर सड़क पर गिरा

रायसेन में डंपर ने टक्कर मारी; मां-बेटे सहित 4 लोगों की मौके पर मौत, रोता, बिलखता रहा मृतकों का परिवार
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार की तेज रफ्तार कार को सामने से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रायसेन में भर्ती कराया गया है। मृतकों में ड्राइवर सहित एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि 4 साल के बच्चे नित्यांश का सिर कटकर सड़क पर दूर फिंका गया। कार के अंदर फंसे लोगों को गेट के दरवाजे को तोड़कर बाहर निकाला गया।
थाना देवनगर के अंतर्गत यह सड़क हादसा रायसेन से 30 किमी दूर सागर भोपाल राजमार्ग पर देवनगर और आमखेड़ा के बीच बुधवार को सुबह करीब 5 बजे हुआ। 45 साल के सुरजीत ओड निवासी किशनपुर परिवार के 7 लाेगाें के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हाेने सलकनपुर कार क्रमांक एमपी 04 ईडी 3560 से जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर स्टेट हाईवे पर निकले ही थे कि सागर की ओर से आ रहे डंपर क्रमांक एमपी 04 जी 7754 ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। कार पलट गई। कार में सभी लोग बुरी तरह दब गए। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और खुद ही घायलों को बाहर निकालने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार को जब सीधा किया तो 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। जब कार को सीधा किया गया तो वहां का मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कार सवार बच्चे का चेहरा कटकर दूर जा गिरा था। उसका धड़ लहूलुहान कार में फंसा हुआ था। पुलिस की मदद से सभी लोगों को गेट तोड़कर बाहर निकाला गया।
हादसा इतना भीषण था कि कार पलट गई और सभी लोग अंदर दब गए….
यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार पलट गई और सभी लोग अंदर दब गए।
पिता के अंतिम संस्कार में जा रही मां और बेटी की भी मौत..
38 साल की अनीता ओढ़ का मायका सलकनपुर के पास नीलकचार में है। उसके पिता की मौत होने पर वह बुधवार अलसुबह पति और 4 साल के बेटे नित्यांश समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नीलकचार के लिए निकली थी। स्टेट हाईवे पर डंपर और कार की भिड़ंत में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। वहीं, पति सुरजीत, सास रामबाई, देवर प्रमोद और बुआ सास गुड्डी बुरी तरह घायल हो गए,।जिन्हें जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया। वहीं, ड्राइवर मनोहर के साथ अनीता और बुआ साधना की मौत हो गई। जानकारी लगते ही गांव में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जहां घर से एक साथ मां बेटी की अर्थी उठी।
परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने सलकनपुर जा रहा था, तभी डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।
परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने सलकनपुर जा रहा था।, तभी डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।
ये हैं मृतक : ड्राइवर मनोहर उम्र 40 साल, अनिता ओड उम्र 38 साल, साधना उम्र 55 साल, नित्यांश उम्र 4 साल।
यह हुए घायल : सुरजीत सिंह ओड उम्र 45 साल, गुड्डी ओड उम्र 55 साल, राम बाई उम्र 70 साल, प्रमोद ओढ़ उम्र 45 साल शामिल है।
सागर की ओर से आ रहे डंपर ने कार को चपेट में ले लिया था।
सागर की ओर से आ रहे डंपर ने कार को चपेट में ले लिया था।फरियादी प्रदीप कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button