मध्य प्रदेश

मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग कर चुनी गांव की सरकार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की बह 73 ग्राम पंचायतों मैं पंच सरपंच जनपद सदस्य एवं जिला सदस्य को मतदाताओं ने अपना मदर अधिकार का उपयोग कर अपना जनप्रतिनिधि चुना। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के दिशा निर्देश अनुसार प्रशासन की मौजूदगी में निष्पक्ष मतदान शांति को तरीके से संपन्न कराई गई । इसी क्रम में ग्राम पंचायत उमरिया पान मैं 14 पोलिंग बूथों मैं चुनाव वोटिंग को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया जहां पर मतदान करने पहुंचे मतदाताओं का पंचायत सचिव सतीश गौतम के द्वारा तिलक वंदन कर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने आर्दश मतदान केंद्र का निरीक्षण किया साथ ही संवेदनशील अतिसंवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण कर पीठासीन अधिकारी को अवश्य दिशा निर्देश दिए ।
सुबह 7:00 बजे से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हुआ लंबी लंबी लगी कतारें लगाकर महिलाओं एवं पुरुष ने अपना वोट डाला । ग्राम पंचायत उमरियापान मैं 5660 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया मतदान करने आने वाले मतदाताओं में 18 वर्ष के नए मतदाताओं ने पहली बार बड़े उत्साह के साथ मतदान किया ।

Related Articles

Back to top button