मध्य प्रदेश

पूर्व नपाध्यक्ष ने साथियों के साथ भाजपा उम्मीदवार सविता सेन के पक्ष में किया प्रचार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन के पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन ने भी बुधवार को सुबह भाजपाइयों के साथ उनकी पत्नी भाजपा प्रत्याशी सविता सेन के पक्ष में प्रचार किया। जमना सेन ने तजपुरा मोहल्ला झुग्गी बस्ती क्षेत्र, अवंतिका कॉलोनी अशोक नगर, संस्कार बिहार क्षेत्र में घर घर दुकानों पर दस्तक देकर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर पार्षद पद की शिक्षित कर्मठ लगनशील जुझारू भाजपा प्रत्याशी सविता सेन को विजयी आशीर्वाद देने का अनुरोध किया जा रहा है।इस अवसर पर उनके साथ अशोक सोनी, अशोक सेन, जितेंद्र जीतू सोनी, जितेंद्र जीतू सेन, गिरजेश कुशवाह एडवोकेट, कैलाश विश्वकर्मा, अनिल सोनी, जगन्नाथ विश्वकर्मा, शिवचरण विश्वकर्मा सौदान सिंह दांगी,आदि मौजूद रहे।
बुधवार की शाम को बीजेपी प्रत्याशी सविता सेन ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ अशोकनगर, संस्कार बिहार कालोनी में घर घर पम्पलेट देकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।उनके साथ संगीता सोनी महिलाएं साथ थीं।

Related Articles

Back to top button