वार्ड 9 में भाजपा उम्मीदवार ने अन्य प्रत्याशियों से प्रचार में मारी बाजी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। पार्षद पद की प्रत्याशी नीति दीपक पंड्या के साथ देवर देवरानियों सहित भाजपा महिला मोर्चा ब्लॉक साँची हेमलता रघुवंशी और महिलाओं ने बुधवार को दोपहर तालाब मोहल्ला, गौरव टेंट हाउस की गली पटवारी मोहल्ला यादव मोहल्ला, मिश्र तालाब रोड़, श्रीरामलीला ग्राउंड शिवमन्दिर प्रजापति धर्मशाला की गली में घर घर दस्तक दे कर आगामी 13 जुलाई बुधवार को ईवीएम मशीन के सामने कमल फूल के सामने वाले बटन को दबाकर वार्ड 9 की भाजपा की पार्षद पद उम्मीदवार नीति दीपक पंड्या को विजयी आशीर्वाद दें। उनके साथ बीजेपी मीडिया प्रवक्ता जगदीश अहिरवार, सपना अहिरवार, चंद्रेश जोशी, राकेश यादव बेबी खुशी यादव, बीजेपी महिला ब्लॉक साँची अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी, दीपक पण्ड्या, नरेंद्र पण्ड्या, हल्ला महाराज, टोनी उमेश पण्ड्या, मुकेश पण्ड्या, चेतन राय, गौरी शंकर राय ब्रजेश राय,मास्टर कुणाल पण्ड्या आदि शामिल हुए। मालूम हो कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने वार्ड 9 रायसेन में भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर चुके हैं।जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कौशर जहां राजा खान का चुनावी कार्यालय तक खुल नहीं सका है।इसीलिए यहां पार्षद पद की कांग्रेस उम्मीदवार कौशर जहां चुनाव प्रचार में पिछड़ती नजर आ रही हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की बजाय मायूस नजर आ रहे हैं।भाजपा उम्मीदवार नीति दीपक पण्डया के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, एस मुनियन, राकेश तोमर, जगदीश अहिरवार, राकेश शर्मा नरेंद्र सिंह कुशवाह मंजू धीरेंद्र सिंह वर्षा माहेश्वरी जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की।



